बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला फिर टला, अब 3 फरवरी 2026 को संभावित सुनवाई

नई दिल्ली। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर आगे खिसक गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई जा रही है, जबकि इससे पहले 16 दिसंबर 2025 की तारीख संभावित रूप से थी। उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन क्रम संख्या 15 पर दर्ज एक अन्य प्रकरण में लंबी बहस के कारण बनभूलपुरा मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। 

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला फिर टला, अब 3 फरवरी 2026 को संभावित सुनवाई

इसके बाद इसे 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सुने जाने की संभावना जताई गई थी, जो अब बदलकर फरवरी 2026 हो गई है। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड, खासकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने से स्थानीय लोगों, प्रशासन और संबंधित पक्षों की प्रतीक्षा और लंबी हो गई है। अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement

Read more

Local News