विधानसभा सत्र 6 सितंबर से पहले

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 6 सितंबर से पहले आयोजित हो सकता है। अभीतक कुल 570 प्रश्न आ चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एक विशेष भेंट वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा का पिछला सत्र 6 मार्च को समाप्त हुआ था। नियम के अनुसार विधानसभा के दो सत्रों के बीच 6 माह से ज्यादा गैप नहीं होना चाहिए। सरकार के निर्णय के तहत सत्र बुलाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभीतक विधायकों की तरफ से उनके पास लगभग 570 प्रश्न आ चुके हैं और आगे भी प्रश्न को लिया जाएगा। बताया कि सत्र से पहले विधायक अपना प्रश्न विधानसभा अध्यक्ष को भेजते हैं। जिन पर सत्र के दौरान चर्चा होती है।

Advertisement

Read more

Local News