Thursday, December 11, 2025
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में अमिताभ होंगे ब्रांड एम्बेसडर: मुख्यमंत्री

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
October 3, 2023
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में अमिताभ होंगे ब्रांड एम्बेसडर: मुख्यमंत्री
Share the news

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में आगामी 28 नवंबर से एक दिसंबर तक, 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर पद्म विभूषित व महानायक अमिताभ बच्चन होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह एंव आपदा प्रबन्धन मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण हेतु अनुरोध किया जाएगा। इस सम्मेलन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच विचार विमर्श होगा। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के मीडिया सेंटर में संवादाताओं को दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सीएम धामी ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुखों, भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के साथ ही विश्व के प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों, संयुक्त राष्ट्र संघ, देश-विदेश के जलवायु विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मलेन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6वें विश्व सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है । इसके अतिरिक्त सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड को आपदा प्रतिरोधकता और तत्परता के लिए जलवायु अनुकूली समाधानों के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

यह भी पढ़ें 👉

असम राइफल्स का शौर्यवीरों को सम्मान: 1984 में घायल हुए नायक तेज सिंह मेहता को मिला 2 लाख रुपये का अनुदान

असम राइफल्स का शौर्यवीरों को सम्मान: 1984 में घायल हुए नायक तेज सिंह मेहता को मिला 2 लाख रुपये का अनुदान

December 11, 2025
बी. के. सामंत का नया गीत “मासी बजार” हुआ रिलीज, सुनकर झूम रहे लोग

बी. के. सामंत का नया गीत “मासी बजार” हुआ रिलीज, सुनकर झूम रहे लोग

December 11, 2025
परिवहन विभाग की ऑटो–ई-रिक्शा यूनियनों के साथ बैठक, ओवरलोडिंग–ओवरचार्जिंग पर सख्त निर्देश

परिवहन विभाग की ऑटो–ई-रिक्शा यूनियनों के साथ बैठक, ओवरलोडिंग–ओवरचार्जिंग पर सख्त निर्देश

December 10, 2025
यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

December 10, 2025

श्री धामी ने कहा कि वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन से आपदा प्रबन्धन की गंभीरता व विशेष रूप से उत्तराखण्ड राज्य और हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा जलवायु परिर्वतन और आपदा प्रतिरोध्यता अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं तथा वर्तमान समय में भारतवर्ष एवं विशेष रूप से हिमालयी राज्यों में इनके महत्व को देखते हुए आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीएम धामी ने बताया कि आठ-नौ दिसम्बर को राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन से उत्तराखण्ड राज्य में ‘सुरक्षित निवेश, सुदृढ उत्तराखंड’ का संदेश देश-विदेश में प्रसारित होगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनामी संतुलन बनाकर राज्य में विकास करेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा राज्य में स्थित केन्द्रीय संस्थानों, जैसे- वाडिया, हिमालयी भू-विज्ञान, आई.आई.पी., आई.आई.आर.एस. जल संरक्षण इत्यादि में किया जायेगा। पूर्वोत्तर राज्य सहित देश भर के संस्थानों में भी आपदा प्रबन्धन पर पूर्व कार्यक्रम आयोजित किये जाने प्रस्तावित है। आपदा प्रबन्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्मेलन में चार मुख्य सत्रों, 50 तकनीकी सत्रों, कई विशेष तकनीकी सत्रों में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा। जिनमें मुख्यतः जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध्यता, पूर्व चेतावनी प्रणाली और प्रतिरोधकता तथा आपदा के पश्चात पुनर्वास और पुनर्निर्माण आदि शामिल हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) के साथ एकीकृत करके जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करने में सहायता मिलेगी। जिससे प्रभावित समुदायों की प्रतिरोध्यता में सुधार होगा और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति समुदाय अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों, शोध संस्थानों तथा स्टार्ट-अप द्वारा किये जा रहे शोध कार्यों एवं समाधानों के प्रदर्शन के लिए मैगा एक्सपो का आयोजन भी किया जायेगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोधपत्र और युवा शोधार्थियों और प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जायेगा। संवाददाताओं से वार्ता के दौरान, सचिव आपदा रंजीत सिन्हा, महानिदेशक यूकोस्ट प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Previous Post

स्वास्थ्य सुविधाओें के हालात जानने धरातल पर उतरेंगे अधिकारी

Next Post

परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 45 वाहन सीज़, कई के चालान

Next Post
परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 45 वाहन सीज़, कई के चालान

परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 45 वाहन सीज़, कई के चालान

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
असम राइफल्स का शौर्यवीरों को सम्मान: 1984 में घायल हुए नायक तेज सिंह मेहता को मिला 2 लाख रुपये का अनुदान

असम राइफल्स का शौर्यवीरों को सम्मान: 1984 में घायल हुए नायक तेज सिंह मेहता को मिला 2 लाख रुपये का अनुदान

December 11, 2025
बी. के. सामंत का नया गीत “मासी बजार” हुआ रिलीज, सुनकर झूम रहे लोग

बी. के. सामंत का नया गीत “मासी बजार” हुआ रिलीज, सुनकर झूम रहे लोग

December 11, 2025
परिवहन विभाग की ऑटो–ई-रिक्शा यूनियनों के साथ बैठक, ओवरलोडिंग–ओवरचार्जिंग पर सख्त निर्देश

परिवहन विभाग की ऑटो–ई-रिक्शा यूनियनों के साथ बैठक, ओवरलोडिंग–ओवरचार्जिंग पर सख्त निर्देश

December 10, 2025
यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

December 10, 2025

Recent News

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News - Design Maintain By Tushar Kandpal Call/Whatsapp +91-8755123999

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In