ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न

ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न
ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्यौहार ईद उल फितर को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शहर के संभ्रांत लोगो के साथ अमन कमेटी की एक बैठक की। जिला प्रशासन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध जगदीश चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी व जल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर के संभ्रांत लोग, उलेमा हज़रात, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न
ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न

बैठक में मौजूद लोगो के द्वारा ईद उल फितर को लेकर तमाम समस्याएं उठाई गई, जिसमें मुख्यतः जल एवं विद्युत का समय पर नहीं आना, साफ सफाई आदि रहे। जिसमें अधिकारियों के द्वारा बैठक में लोगों को आश्वासन दिया गया कि ईद उल फितर के दिन सभी सुविधाएं चाक चौबंद रहेंगी।

ईद-उल-फितर को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News