- प्रदेश मंत्री यशवंत पवार बोले—पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता करेगा संगठन
- छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामले को बताया अत्यंत गंभीर
हल्द्वानी। शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार की गंभीर घटना के आरोप सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। परिषद ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा से जुड़े ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

अभाविप उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री यशवंत पवार ने कहा कि संगठन इस गंभीर प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से देख रही है। परिषद ने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा।

