होली और शब-ए-कदर को लेकर प्रशासन ने की संभ्रांत लोगो के साथ बैठक

होली और शब-ए-कदर को लेकर प्रशासन ने की संभ्रांत लोगो के साथ बैठक

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। आगामी 18 मार्च को होने वाले हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के होली एवं शब-ए-कदर त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगो के साथ-साथ शहर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों समुदाय के संभ्रांत लोगो ने अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने सुझाव एवं शिकायत रखी। जिसमें अधिकारियों ने बैठक में रखे गए सभी सुझावों एवं शिकायतों को देखते अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की बात कही तथा आपसी सहयोग करने की भी अपील की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, जेई विद्युत विभाग, जेई जल संस्थान, नगर निगम अधिकारी चतुर सिंह, क्षेत्र के पार्षदगण एवं दोनों समुदायों के संभ्रात लोग शामिल रहे।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News