मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जहां हल्द्वानी में 1 नवंबर से 3 दिसंबर तक मतदाता पहचान पत्र बनाने का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, तो वही बूथ लेवल पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।

मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
ऋचा सिंह
सिटी मजिस्ट्रेट

जिसको लेकर आज 23 नवंबर को हल्द्वानी की सिटी मजिस्ट्रेट, ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया।

मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है, कि मतदाता पहचान पत्र को लेकर उनके द्वारा लोगों को जन जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है तो वही जिले में खासकर मैदानी क्षेत्र में लोगों ने कोविड -19 की सेकंड डोज नहीं लगाई है। जिसके चलते उन्हें कॉविड की दुसरी डोज लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
रश्मि पंत
एसीएमओ

इधर एसीएमओ रश्मि पंत का कहना है, कि जिले में 15 दिसंबर तक कोविड-19 के वैक्सीनेशन का कार्य पूरा किया जाना है जिसको लेकर उनके द्वारा राजपुरा, बनभूलपुरा, ढोलक बस्ती, इंद्रानगर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को कोरोना के संभावित परिणाम देखते हुए सेकंड खुराक लगाना जरूरी है जिससे लोगों को कोरोना से बचाया जा सकें।

मतदाता पहचान पत्र व कोविड-19 की दूसरी के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News