गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से सोने के कड़े और नकदी उड़ाई, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

  • सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से हुई आरोपी की पहचान
  • करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये नकद बरामद

हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने के मामले का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर गीजर ठीक करने के बहाने आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 400/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(4) में अभियोग दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी।

गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से सोने के कड़े और नकदी उड़ाई, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रोहताश सागर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 33 वर्ष के रूप में की। पुलिस टीम ने 26 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से चोरी के दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है, तथा 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

Read more

Local News