बनभूलपुरा की खराब सड़कों पर PWD का एक्शन, उखड़े हिस्से का भुगतान रोकने की बात

  • समाजसेवी उवैस राजा की शिकायत पर विभाग ने दिया जांच का आश्वासन
  • VABL लैब की टीम करेगी सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सड़कों की खराब गुणवत्ता और निर्माण मानकों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।समाजसेवी उवैस राजा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने 25 नवंबर को PWD कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की तकनीकी जांच कराने तथा संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग उठाई थी। शिकायत पर विभाग ने लिखित जवाब देते हुए उखड़े हुए हिस्से का भुगतान फिलहाल रोकने और लैब की टीम से गुणवत्ता परीक्षण कराने की बात कही है। उवैस राजा ने ज्ञापन में आरोप लगाया था कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। सड़कें उखड़ने और गुणवत्ता खराब होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की जांच कराने, तकनीकी मानकों के पालन की पुष्टि होने तक ठेकेदार का भुगतान रोकने तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

बनभूलपुरा की खराब सड़कों पर PWD का एक्शन, उखड़े हिस्से का भुगतान रोकने की बात

इस पर निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता इं. प्रत्यूष कुमार की ओर से जारी जवाब में बताया गया है कि बनभूलपुरा, गांधी नगर और बरेली रोड में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए सहायक अभियंता हरीश जोशी और सहायक अभियंता आनंद गिरी कार्यस्थल पर VABL लैब की टीम के साथ जांच करेंगे। विभाग के पत्र के अनुसार यह परीक्षण उवैस राजा की उपस्थिति में किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्माणाधीन मार्ग के जिस हिस्से में सड़क उखड़ने की शिकायत मिली है, उस हिस्से का भुगतान फिलहाल रोकने की बात कही हैं। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए सहायक अभियंता, पंचम की ओर से एक अतिरिक्त अपर सहायक अभियंता को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Advertisement

Read more

Local News