28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगा मंथन

  • हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक
  • जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां
  • मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में आयोजन की तैयारियों पर लगी मुहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में दुग्ध संघ की सालभर की गतिविधियों और उपलब्धियों के साथ दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की संभावना है। बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से अधिवेशन के आयोजन पर मुहर लगा दी।

28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगा मंथन

वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय के विवरण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। अधिवेशन के माध्यम से संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मान देने और सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने पर भी जोर रहेगा। इस आयोजन को दुग्ध उत्पादकों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विचार-विमर्श एवं संवाद का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल और थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Read more

Local News