नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चर्चित त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने हिस्से ध्वस्त

  • सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद किचन और स्टोर को तोड़ा गया

हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर चर्चाओं में आए त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर होमस्टे के कुछ हिस्से बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने किचन और स्टोर को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के निर्देश पर की गई।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चर्चित त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने हिस्से ध्वस्त

प्रशासन के अनुसार, सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि होने के बाद होमस्टे के अतिक्रमण वाले हिस्सों को हटाया गया है। इससे पहले प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से त्रिशूल होमस्टे को सील किया जा चुका है। अब अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद से ही यह होमस्टे चर्चा में था। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Read more

Local News