- भाजयुमो नैनीताल ने एसएसपी को सौंपी तहरीर
- जौलजीबी मेले में की गई टिप्पणियों को बताया आपत्तिजनक
हल्द्वानी। जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ धारचूला विधायक हरीश धामी की कथित अभद्र और धमकी भरी टिप्पणियों को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला नैनीताल ने इस मामले में विरोध जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तहरीर सौंपी और विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तथा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

युवा मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि जौलजीबी मेले के दौरान विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष रक्षित तिवारी, जिला मंत्री करण श्रीवास्तव, हर्ष राजौर, तुषार जुनेजा, रजत नेगी, बिमल कांडपाल, पंकज कोरंगा और रोहन चौधरी सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

