- अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम भारत संघ मामले को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष किया गया सूचीबद्ध
हल्द्वानी। रेलवे प्रकरण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले को 19 नवंबर 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। केस की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष होगी।
मामला अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम भारत संघ के नाम से दर्ज है। इसकी डायरी संख्या 289/2023 है, जबकि सिविल अपील संख्या 3518/2023 के रूप में यह पंजीकृत है। सुप्रीम कोर्ट की अद्यतन सूची के अनुसार, 19 नवंबर को यह मामला क्रम संख्या 120 पर सूचीबद्ध किया गया है।

