गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

  • इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने सुबह 9:30 बजे हुआ हादसा
  • मृतक की पहचान शक्तिफार्म निवासी प्रदीप हलदार के रूप में हुई

हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने सुबह करीब 9:30 बजे एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए अपना वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया। 

गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी मिला। गौरतलब है कि गोला बाईपास रोड पर पिछले दिन भी सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रहे हादसों ने इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

Read more

Local News