हल्द्वानी के रामलीला मोहल्ले में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, इलाके में मची हलचल

  • जेब से मिला आधार कार्ड
  • बनभूलपुरा पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा
  • मौत के कारणों की जांच जारी

हल्द्वानी। शहर के रामलीला मोहल्ले में आशीर्वाद होटल के पास गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

हल्द्वानी के रामलीला मोहल्ले में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, इलाके में मची हलचल

पुलिस के अनुसार, शाम करीब सात बजे मामले की सूचना मिली थी। मृतक की जेब से अजय अगर पुत्र लेखराज, निवासी भीम नगर कब्रिस्तान गेट, हल्द्वानी के नाम का आधार कार्ड मिला है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read more

Local News