- अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार लोग थे सवार
- घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार जारी
हल्द्वानी। शहर के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यूके 02 ए 2544 नंबर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है, जबकि घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, दो लोगों की मौत की सूचना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण कार का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
