दर्दनाक सड़क हादसा: आल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

  • हरणा-शीतला मार्ग पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
  • घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 55 वर्षीय आनंद राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दर्दनाक सड़क हादसा: आल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना और सरियापानी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) को खाई से बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से खैरना अस्पताल भेजा गया। हादसे में आनंद राम, पुत्र डूंगर राम (55), की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के कारणों का विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।

Read more

Local News