दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद बनने पर शोएब अहमद ने दी बधाई, कुमाऊं के विकास की जताई उम्मीद

  • दर्जा राज्यमंत्री बोले—संसद में उठेंगे पर्वतीय क्षेत्रों के मुद्दे
  • जनहित से जुड़े विषयों को मिलेगी मजबूती

नैनीताल। दिनेश आर्य के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उत्तराखंड हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने उन्हें बधाई देते हुए इसे नैनीताल और कुमाऊं मंडल के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य के अनुभव का लाभ क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में मिलेगा।

दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद बनने पर शोएब अहमद ने दी बधाई, कुमाऊं के विकास की जताई उम्मीद

शोएब अहमद ने कहा कि दिनेश आर्य ने संगठन में लंबे समय तक कार्य करते हुए अपनी मेहनत और निष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पहुंचने के बाद नैनीताल समेत पूरे कुमाऊं के विकास, पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। दर्जा राज्यमंत्री ने दिनेश आर्य के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

Read more

Local News