- 28 सितंबर को पूर्वाह्न में ग्रहण किया पदभार
- शासन के आदेश के अनुपालन में हुई नियुक्ति
- शोएब अहमद ने फोन पर हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ से की पुष्टि
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में शोएब अहमद ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में उन्होंने 28 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न में परिषद के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाला। शोएब अहमद ने फोन पर हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ से बातचीत में इसकी पुष्टि की। कार्यभार प्रमाणक के अनुसार, उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग के आदेश संख्या 593 (1)/14/1/1/XXI/2026 सीएक्स, देहरादून, दिनांक 25 सितंबर 2026 के अनुपालन में शोएब अहमद ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार प्रमाणक पर शोएब अहमद, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के हस्ताक्षर हैं। वहीं, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते ने इसे प्रतिहस्ताक्षरित किया है। शोएब अहमद इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि, उनके अनुसार वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं। निकाय चुनाव के दौरान सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद संगठन में उनकी पूर्व पद की जिम्मेदारी भी समाप्त हो गई थी।
