एमबीपीजी कॉलेज: छठे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल 158 वोट से आगे

  • निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 648 वोट
  • NSUI के मेहुल शाह को 490 और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 648 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 490 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट मिले हैं।

Advertisement

छठे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 158 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 128 वोटों की बढ़त हासिल है।

एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना अगले राउंड के साथ आगे बढ़ रही है। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। ऐसे में अंतिम परिणाम सभी राउंड पूरे होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Read more

Local News