- डॉ. ऋतु रखोलिया और डॉ. सौरभ अग्रवाल समेत सात संकाय सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारी, शासन ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल को आगे बढ़ाते हुए संकाय सदस्यों के स्थानांतरण की दूसरी सूची जारी कर दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-5 द्वारा जारी आदेश में सात वरिष्ठ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों के तबादले किए गए हैं। शासन ने सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को जनहित एवं लोकहित में तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी) को राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया है। डॉ. अतानु सेन (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकैमिस्ट्री) का तबादला राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर किया गया है।
वहीं डॉ. गौरव गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकैमिस्ट्री) को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ भेजा गया है। इसी क्रम में डॉ. राजकुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, एनाटॉमी) का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ किया गया है। डॉ. ऋतु रखोलिया (प्रोफेसर, पीडियाट्रिक्स) को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. सौरभ अग्रवाल (प्रोफेसर, स्किन एवं वी.डी.) का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर किया गया है। इसके अलावा डॉ. दया कृष्ण (प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स) को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है।






