बद्रीनाथ से वापस आ रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में बद्रीनाथ धाम से वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एसडीआरएफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। एसडीआरएफ के अनुसार उन्हें मंगलवार को सूचना मिली कि श्रद्धालुओं से भरी बस बद्रीनाथ से वापस लौटते समय कौड़ियाला के पास ब्रेक फैल होने से रोड पर ही पलट गयी है। 

सूचना पर एसडीआरएफ टीम एसआई नीरज चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुँची। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई थी, जिसमें तेलंगाना के 28 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घटना में घायल हुए लोगों प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उनके सामान सहित ऋषिकेश भिजवाया गया।

Read more

Local News