कूड़ा ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के लिए महापौर ने की अधिकारियों के साथ बैठक

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में कूड़ा ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के निर्माण से सम्बन्धित जारी निविदा के क्रम में महापौर डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में प्रीविड मीटिंग आहूत की गई।

इस बैठक में चन्द्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, अनीता आर्या मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल के अतिरिक्त एक्ज्यूकेटिव कमेटी के अन्य सदस्यों तथा डा० मनोज काण्डपाल वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी के साथ विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में भाग लिया गया तथा कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा कमेटी के समक्ष अपनी जिज्ञासायें / सुझावों को प्रस्तुत किया गया। जिस पर एक्ज्यूकेटिव कमेटी द्वारा विचार किया गया।

कूड़ा ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के लिए महापौर ने की अधिकारियों के साथ बैठक

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News