जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे 250 स्कूल बैग, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

  • राजकीय इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय में की गई पहल
  • शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों की मदद का लिया संकल्प

हल्द्वानी। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सामाजिक पहल की गई। राजकीय इंटर कॉलेज इंदिरा नगर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 250 स्कूल बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना था, जिनके पुराने स्कूल बैग फट चुके थे और जिन्हें पढ़ाई के लिए नए बैग की आवश्यकता थी। स्कूल बैग वितरण के दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। 

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे 250 स्कूल बैग, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के प्रयास बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करते हैं।इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा ने जरूरतमंद बच्चों की सहायता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Read more

Local News