यूथ कांग्रेस ने पार्षदों पर लगे मुकदमे व सफाई कर्मचारियों की मांगे ना मानने को लेकर राज्य सरकार का किया पुतला दहन

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व पार्षदों पर लगे झूठे मुकदमो के विरोध में राज्य सरकार का पुतला तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क में दहन किया।

Advertisement

इस दौरान प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग की अनदेखी कर रही है, जिससे शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।

प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में आकर पार्षदों व सफाई कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।

यूथ कांग्रेस ने पार्षदों पर लगे मुकदमे व सफाई कर्मचारियों की मांगे ना मानने को लेकर राज्य सरकार का किया पुतला दहन

वही सालिम सिद्दीकी ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी मुकदमे वापस ले व नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रुप से पुनः चालू करवाएं।

इस दौरान पार्षद रोहित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, पूरन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, नितिन भट्ट , मनोज भट्ट, रिजवान हुसैन, सानू अल्वी, मनीष चौहान, योगेश सुयाल, कार्तिक बिष्ट, मानस बेलवाल, पंकज अधिकारी , प्रवीण भट्ट, वीर सिंह, अरुण कुमार, दीवान चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News