- जललियागांजा और रामदत्त गिनती में जनसंपर्क अभियान
- स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
कोटाबाग। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने जललियागांजा और रामदत्त गिनती गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। जललियागांजा और रामदत्त गिनती में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सुरेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं तथा विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों के सुझाव सुने और स्थानीय आवश्यकताओं को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनसंपर्क और जनभागीदारी को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।

जललियागांजा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन पांडे, विनीत पांडे, दीपा सनवाल, चांद सिंह कपकोटी, दिनेश सनवाल, गोविंद पांडे, कमल बोहरा और विनोद जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं, रामदत्त गिनती गांव में ग्राम प्रधान प्रेमा बजवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल सिंह जखवाल, दीपा ढौड़ियाल, गजेंद्र बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, घनानंद सट्टा, विजय चौकड़ात, हरीश चौकड़ात, राजीव रस्तोगी और देवेंद्र चौकड़ात सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा।
