

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हल्द्वानी के द्वारा एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर आगामी 8 अक्टूबर को हल्द्वानी आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत के आयोजन के बावत बताया गया।
प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हल्द्वानी के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज सेवा में निरन्ता सेवारत है। संघ का कार्य प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके चलते कार्य का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाता है और केंद्रीय पदाधिकारियों का कार्य विस्तार के लिए मार्गदर्शन मिलता रहता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ के कार्य की गति एवं कार्य विस्तार की चर्चा वार्ता हेतु सर संघ चालक मोहन भागवत का प्रवास 8 अक्टूबर को रात्रि से 11 अक्टूबर रात्रि तक प्रयास निश्चित हुआ है। जिसमें सभी कार्यक्रम आम्रपाली इंस्टीयूट लामाचौड़ हल्द्वानी में सम्पन्न होंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 9 अक्टूबर को प्रान्त कार्यकारिणी के साथ धर्मजागरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव, गौ संवर्धन, ग्राम विकास, जल व पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के समीक्षा व विस्तार पर चर्चा रहेगी। तथा 10 अक्टूबर परिवार सम्मेलन होगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें