Sunday, July 19, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

यूट्यूब चैनल पर तंत्र-मंत्र का जाल, पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
July 17, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, हरिद्वार
यूट्यूब चैनल पर तंत्र-मंत्र का जाल, पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़
Share the news
  • चंडी देवी मंदिर के पास 4.60 लाख की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 4.55 लाख नकद, लग्जरी कार और ठगी का सामान बरामद

हरिद्वार। धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित कर देशभर के लोगों को तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात डायल-112 पर सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबा क्षेत्र में एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर एंडेवर कार सवार महिला और दो युवक फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित हरियाणा के सोनीपत निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तकनीकी और मैनुअल जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉

तीनपानी बाईपास पर हादसों पर लगेगी लगाम, डीएम के सख्त निर्देश, रॉन्ग साइड चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

तीनपानी बाईपास पर हादसों पर लगेगी लगाम, डीएम के सख्त निर्देश, रॉन्ग साइड चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 18, 2026
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, 22 जुलाई तक हाई अलर्ट पर प्रशासन, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, 22 जुलाई तक हाई अलर्ट पर प्रशासन, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

July 18, 2026
हल्द्वानी में मारपीट की घटना पर पुलिस सख्त, बेस अस्पताल मामले में दो नामजद समेत 30 के खिलाफ तहरीर

हल्द्वानी में मारपीट की घटना पर पुलिस सख्त, बेस अस्पताल मामले में दो नामजद समेत 30 के खिलाफ तहरीर

July 18, 2026
लाइन नंबर-1 में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 15 से 20 अवैध निर्माण ध्वस्त

लाइन नंबर-1 में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 15 से 20 अवैध निर्माण ध्वस्त

July 18, 2026

जांच में पता चला कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल चलाकर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों से जुड़े वीडियो अपलोड करते थे। इन वीडियो से प्रभावित होकर लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा और अन्य परेशानियों के समाधान के लिए उनसे संपर्क करते थे। इसी क्रम में पीड़ित को विशेष पूजा कराने के बहाने हरिद्वार बुलाया गया और 4.60 लाख रुपये लेकर लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका थमाकर मंत्र जाप करने को कहा गया। नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवाने के बाद आरोपी पूजा सामग्री लाने का बहाना बनाकर फरार हो गए। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सभी बॉर्डर चेक पोस्टों को अलर्ट कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिड़ियापुर माइनिंग चेक पोस्ट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित, मोन्टी जोशी तथा एक महिला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, आईफोन 17 प्रो मैक्स, सफेद रंग की एंडेवर कार तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल किया गया मिट्टी का मटका और पूजा सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अंधविश्वास के नाम पर झांसे में लेते थे और पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र तथा कथित चमत्कार के नाम पर लाखों रुपये और कीमती सामान ठगते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र, चमत्कार, भूत-प्रेत या ऊपरी बाधा के नाम पर धन मांगने वाले व्यक्तियों अथवा सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं। यदि कोई इस प्रकार की ठगी का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Previous Post

हल्द्वानी में सख्त हुआ कचरा प्रबंधन कानून, बल्क वेस्ट जनरेटरों को नोटिस, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

Next Post

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, शिक्षकों ने सरकार को भेजा ज्ञापन

Next Post
टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, शिक्षकों ने सरकार को भेजा ज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, शिक्षकों ने सरकार को भेजा ज्ञापन

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In