एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
  • बनभूलपुरा में प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। शहर के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा में इन दिनों थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारियों पर लगाम लगाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

जिसके क्रम में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम व प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिष्ट के द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्रान्तर्गत लाइन नं0 8 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

जिसमे टीम ने लाइन न0 8 में अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों पर चालानी कार्यवाही की।
इस दौरान स्थानीय लोगो द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया गया। जिसमे थाना पुलिस द्वारा कुछ विरोधियों को थाने लाया गया, जहाँ पुलिस ने विरोध करने वालो को सख्त हिदायत देते हुए पुलिस एक्ट में चालान किया।

आपको बताते चले कि विगत 15 से 20 दिन पूर्व भी थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा लाइन नं0 8 में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया कर चालानी कार्यवाही की गई थी।

एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों लाइन नं0 8 में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षो में विवाद भी हुआ था।

वही थाना बनभूलपुरा उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज के द्वारा बताया गया कि लाइन नं0 8 में अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
जिसमे 5 लोगो के अतिक्रमण के चलते 10-10 हज़ार रुपये के चालान किए।

इधर नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिष्ट के द्वारा बताया गया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन न0 8 में अतिक्रमणकारियों पर थाना पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही कर अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत दी।

इस दौरान नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिष्ट, थाना बनभूलपुरा उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज, उप निरीक्षण संजय बोरा, उप निरीक्षक मनोज पांडेय, कांस्टेबल अमनदीप, कांस्टेबल दिलशाद, कांस्टेबल नारायण वर्मा, कांस्टेबल इमदाद आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया डंडा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News