नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा
नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
श्री सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।


पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में श्री सिद्धू ने कहा, “समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।”

Advertisement


उल्लेखनीय है कि चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गयी है। समझा जाता है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय मश्विरा नहीं किये जाने से श्री सिद्धू नाराज हैं।
इसबीच दिल्ली में एक दिलचस्प घटनाक्रम में श्री सिद्धू के राजनीतिक दांवपेंचों के नाराज हो कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की अटकलें चल रहीं हैं। हालांकि उनके निजी सहयोगी रवीन ठुकराल ने इन अटकलों से इन्कार किया है और कहा है कि कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नये मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस भी खाली करेंगे। इस पर किसी भी प्रकार के कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा
नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद छोड़ा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News