गोला नदी में खनन शुरू होने की जगी उम्मीद, दो-तीन दिन में प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

  • सीमांकन का काम लगभग पूरा, खनन मार्ग भी तैयार
  • वन विभाग और निगम मिलकर गेट खोलने की कार्रवाई में जुटे

हल्द्वानी। गौला नदी में खनन शुरू होने का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों और खनन कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। वन विभाग ने खनन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सीमांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और खनन के लिए बनाए जाने वाले रास्तों का काम भी पूरा कर लिया गया है। विभाग अब गेट खोलने की तैयारी में जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के भीतर खनन शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।

गोला नदी में खनन शुरू होने की जगी उम्मीद, दो-तीन दिन में प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आईएफएस राहुल मिश्रा ने बताया कि गौला नदी में खनन की तैयारियों के तहत सीमांकन का कार्य शुरू कराया गया था, जो लगभग पूरा हो चुका है। खनन क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए आवश्यक रास्ते भी तैयार कर दिए गए हैं। अब गेट खोलने की प्रक्रिया शेष है, जिसके लिए संबंधित निगम के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेट खोलने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के लिए कार्रवाई गतिमान है। विभाग की कोशिश है कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर खनन शुरू करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ा जाए।

Advertisement

Read more

Local News