अतिक्रमण को लेकर आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देश

  • 15 दिन की भीतर  शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारी और विभागध्यक्ष को 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए है। 

Advertisement

उन्होंने समस्त विभागध्यक्ष को निर्देश दिए है कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। यह विभागध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

Read more

Local News