कार खाई में गिरी, स्कूल प्रबंधक की पत्नी की मौत

कार खाई में गिरी, स्कूल प्रबंधक की पत्नी की मौत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से निजी स्कूल के प्रबंधक की पत्नी की मौत हो गयी है जबकि प्रबंधक घायल हो गये। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हीरा सिंह खाती व उनकी पत्नी जानकी खाती अपनी बहन को चैत महीने की भिटौली देकर झूणी मलान से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे। इस दौरान सुवालेख-झूणी मलान मोटर मार्ग पर उगड़ीशेरा के पास उनकी ईको कार संख्या यूके 05बी 1490 अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में प्रबंधक हीरा सिंह खाती छिटक बाहर निकल गये जबकि उनकी पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण व जाजरदेवल थाना प्रभारी मनोज पांडे व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बमुश्किल घायल हीरा सिंह व शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News