![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3-2-896x1024.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाने हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-2.jpeg)
पूर्व में हुई घोषणा के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। चुनाव से पहले महाविद्यालयों को इसका बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से छात्र-छात्राओं को अब तक मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पाया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक आचार संहिता खत्म होते ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4-2.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)