- हल्द्वानी में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के बाद भाजपा नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात
- आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसेवा को लेकर हुई चर्चा
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मजहर नईम नवाब से शिष्टाचार मुलाकात की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों से लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चे की आगामी गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद, राव जमीर, प्रदेश प्रवक्ता जहीर अंसारी और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक यूसुफ मलिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




