सोशल मीडिया पर चल रही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबर का भाजपा प्रदेश महामंत्री भट्ट ने किया खंडन

  • वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ही हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- भट्ट
  • फिलहाल कालाढूंगी विधानसभा व मुख्यमंत्री की नही हैं दावेदारी- प्रदेश महामंत्री
  • चुनाव के समय पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वमान्य-भट्ट
  • आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही लगा जाएगा चुनाव- सुरेश भट्ट

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। वर्तमान उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट की विगत कुछ दिनों सोशल मीडिया पर चल रही प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बनने की खबर का खंडन करते हुए प्रदेश महामंत्री भट्ट ने एक वार्ता के दौरान बताया कि मैं वर्तमान समय मे भाजपा का प्रदेश महामंत्री हु और वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Advertisement

अभी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में दोबारा भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में सत्ता में लाना मेरा व पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का लक्ष्य है।

वही जब प्रदेश महामंत्री भट्ट से पूछा गया कि क्या आपकी आगामी चुनाव में कालाढूंगी विधानसभा से दावेदारी हैं। साथ ही भाजपा फिर सत्ता में आई तो आपकी मुख्यमंत्री की भी दावेदारी होगी।
इस पर प्रदेश महामंत्री भट्ट के द्वारा बताया गया कि अभी मेरी ऐसे कोई दावेदारी नही। जो पार्टी हाईकमान चुनाव के वक्त फैसला करेगा वही सर्वमान्य होगा।

इधर जब आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लगने की बात कही।
तो इस पर प्रदेश महामंत्री भट्ट ने जवाब दिया कि वर्तमान समय में पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

Read more

Local News