हल्द्वानी में हुई घटना के बाद परिवहन विभाग ने तीन जनपदों में स्कूलों की बसों के खिलाफ चलाया अभियान, 106 बसों के काटे चालान, 3 बसे की बंद

हल्द्वानी। शहर के प्रसिद्ध निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की एक बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने का मामला विगत दिवस प्रकाश में आया था, जिसको मीडिया के द्वारा प्रमुखता से उठाया था। वहीं मामला समाचार में प्रकाश में आने के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत आने वाले तीन जनपद नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चंपावत में आज 5 जुलाई मंगलवार को स्कूलों में संचालित बसों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम 1988 के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया। जिसमें परिवहन विभाग के द्वारा नियम का उल्लंघन कर रहे 106 स्कूल के वाहनों के चालान किए तथा तीन वाहनों को बंद किया।

वहीं इस अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में 32 स्कूलों के वाहनों के चालान किए गए तथा 2 वाहन बंद किए गए। इसी प्रकार जनपद ऊधम सिंह नगर में 80 स्कूलो के वाहनों के चालान किए गए तथा 1 स्कूल वाहन को बंद किया गया। वहीं जनपद चंपावत में भी 6 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 7 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। आपको बताते हुए चले कि विगत दिवस शहर के प्रसिद्ध निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की एक बस बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में बच्चो को छोड़ने के लिए आई थी, जिसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे बस में सवार बच्चे घबरा गए लेकिन समय रहते बच्चो को बस से बाहर निकाल लिया गया था।

Advertisement

Read more

Local News