- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब हल्द्वानी में ही विशेषज्ञ उपचार की सुविधा
- चंदन हॉस्पिटल बना कुमाऊं का पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत आधिकारिक रूप से एम्पेनल्मेंट मिल गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इसके साथ ही चंदन हॉस्पिटल कुमाऊं क्षेत्र का पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बन गया है, जहां पात्र CGHS लाभार्थियों को निर्धारित नियमों के तहत कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। CGHS में शामिल होने के बाद केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और अन्य पात्र लाभार्थी निर्धारित पात्रता एवं CGHS के नियमों के अनुसार अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिटी उपचार करा सकेंगे। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए कुमाऊं से बाहर जाने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।
चंदन हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने का दावा अस्पताल प्रबंधन ने किया है। CGHS एम्पेनल्मेंट को अस्पताल ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अस्पताल के CEO डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि CGHS एम्पेनल्मेंट अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कुमाऊं क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस रूप में उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मरीज-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अस्पताल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, CGHS के निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अब पात्र CGHS लाभार्थी निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।












