ब्रेकिंग न्यूज़- अभी थोड़ी ही देर पहले ही नए प्रतिष्ठान का हुआ था उद्घाटन की शाम को प्रतिष्ठान में लगी आग

ब्रेकिंग न्यूज़- अभी थोड़ी ही देर पहले ही नए प्रतिष्ठान का हुआ था उद्घाटन की शाम को प्रतिष्ठान में लगी आग

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहां नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर एक छोटे हाथी में बने फ़ास्ट फ़ूड सेंटर की गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें गाड़ी में बैठे सेंटर मालिक व कारीगर आग में झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर आज शाम एक छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें सेंटर मालिक मनीष सोनकर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सोनकर निवासी गांधी नगर वार्ड 27 घायल हो गया। सेंटर मालिक अपने आप को बचाने के लिए पास ही में बनी नहर कूद गया। वही आग लगने का कारण छोटा हाथी में रखे सिलेंडर का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि आज शाम ही छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर का शुभारंभ हो रहा था, तभी यह घटना घटित हो गई। वही फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आग पर समय रहते काबू पा लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News