काम की खबर: 2002 या उससे पुराने डीएल को 12 मार्च से पहले कराए ऑनलाइन, वरना हो सकता है भारी नुकसान

काम की खबर: 2002 या उससे पुराने डीएल को 12 मार्च से पहले कराए ऑनलाइन, वरना हो सकता है भारी नुकसान

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहाँ जिन लोगों के पास वर्ष 2002 या इससे पुराने ड्राइविंग लाइसेंस हैं, वह उन्हें 12 मार्च तक ऑनलाइन अपडेट करा लें। अगर ऐसा न किया गया तो डीएल की अवधि समाप्त हो जाएगी। परिवहन मंत्रालय की ओर से इस तरह के आदेश आए हैं।

काम की खबर: 2002 या उससे पुराने डीएल को 12 मार्च से पहले कराए ऑनलाइन, वरना हो सकता है भारी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सारथी पोर्टल के माध्यम से देशभर के लाइसेंस की जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। इसी के तहत घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस, रिन्युअल, डुप्लीकेट और संशोधन का भी काम हो रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने सभी आरटीओ को निर्देश दिए हैं, कि हस्तलिखित यानी डायरी पर बने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का डाटा ऑनलाइन किया जाए। 12 मार्च तक सारथी पोर्टल पर बैकलॉग एंट्री का लिंक खुला रहेगा। इसके बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी।

Advertisement

काम की खबर: 2002 या उससे पुराने डीएल को 12 मार्च से पहले कराए ऑनलाइन, वरना हो सकता है भारी नुकसान

वही डीएल की पूरी प्रक्रिया अब सारथी पोर्टल के माध्यम से ही होनी है। इसके लिए डाटा का ऑनलाइन होना जरूरी है। विभाग ने निर्देश जारी किए हैं, कि जिनके पास डायरी के लाइसेंस हैं, वह रजिस्ट्रेशन सारथी संग पोर्टल पर कराएं, नही तो न तो उनके लाइसेंस का नवीनीकरण होगा और न ही डुप्लीकेट लाइसेंस बन किया सकेगा। लाइसेंस में किसी अन्य तरह का संशोधन भी नहीं हो सकेगा। उन्हें नए सिरे से पूरी प्रक्रिया से गुजरकर लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। आपको बता दें कि वर्ष 2002 से पहले सभी डीएल ऑफलाइन बनते थे। इनका डाटा ऑनलाइन नहीं होता है। 20 साल अवधि वाले इन लाइसेंस का वेरिफि तेजी से नवीनीकरण आदि के अब आवेदन आ रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News