दीवार बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, मामा-भांजे के विवाद में भांजे की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

  • देहरादून के तरला अधोईवाला में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला
  • घातक हथियार से हमले में 26 वर्षीय गौरव की उपचार के दौरान मौत
  • पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित ने गौरव पर घातक हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गौरव आरोपी नितिन कुमार का भांजा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को 112 के माध्यम से तरला अधोईवाला में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित का गौरव, मटरू, भोली और कमला के साथ दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ था। 

दीवार बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, मामा-भांजे के विवाद में भांजे की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

इसी दौरान नितिन और रोहित पर गौरव के साथ मारपीट करते हुए घातक हथियार से हमला करने का आरोप है। घटना में गंभीर रूप से घायल गौरव को पुलिस ने अन्य घायलों के साथ निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान गौरव पुत्र स्वर्गीय चमनलाल बागड़ी, निवासी मोहनी रोड, डालनवाला, उम्र करीब 26 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, रोहित उर्फ भोली और कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई करण कुमार की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल और फील्ड यूनिट की टीमों ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Read more

Local News