- विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई
- एसएसपी नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मामला
हरिद्वार। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई जांच के बाद हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच एसपी देहात के नेतृत्व में कराई गई थी। जांच में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। एसएसपी नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई इस कार्रवाई के जरिए हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। पुलिस ने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
