कालाढूंगी में सड़क हादसा, एसपी सिटी ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

  • बर पुल के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत
  • 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

कालाढूंगी। कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कालाढूंगी भिजवाया।

कालाढूंगी में सड़क हादसा, एसपी सिटी ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे में छोटी हल्द्वानी निवासी मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी की मोटरसाइकिल की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। दुर्घटना में फैज के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी पहचान और जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Read more

Local News