जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, समाजसेवी उवैस राजा ने बांटे स्कूल बैग

  • प्राथमिक विद्यालय लाइन नंबर 17 में कक्षा 1 से 8 तक के जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, बच्चों में दिखी खुशी

हल्द्वानी। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटी सी पहल करते हुए समाजसेवी उवैस राजा ने अपने साथियों के साथ प्राथमिक विद्यालय लाइन नंबर 17 में स्कूल बैग वितरित किए। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को बैग मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। समाजसेवी उवैस राजा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के दौरान जरूरी संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी चाहिए, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, समाजसेवी उवैस राजा ने बांटे स्कूल बैग

स्कूल बैग मिलने पर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए इस पहल के लिए समाजसेवी उवैस राजा और उनके साथियों का आभार जताया। उवैस राजा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कई जरूरतमंद बच्चों के स्कूल बैग और जूते खराब स्थिति में हैं। ऐसे बच्चों तक मदद पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे आएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद भले ही छोटी पहल हो, लेकिन इससे किसी बच्चे के चेहरे पर आने वाली मुस्कान और पढ़ाई के प्रति बढ़ने वाला उत्साह समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Read more

Local News