हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को भव्य व्यापारी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

  • प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठक
  • प्रदेशभर से जुटेंगे व्यापारी प्रतिनिधि

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठक के रूप में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों से संवाद करेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार जगत को मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण अपेक्षाएं हैं और उन्हें विश्वास है कि सम्मेलन में व्यापारियों के हित में सकारात्मक घोषणाएं सामने आएंगी। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत और पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी प्रतिनिधि पहुंचेंगे। सीमांत क्षेत्रों में हिमाचल से लगे यमुना घाटी क्षेत्र तथा नेपाल और तिब्बत सीमा से जुड़े पिथौरागढ़ एवं धारचूला क्षेत्र के व्यापारी भी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। संगठन के मुताबिक 8 अक्टूबर को करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है, जबकि नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों से महिला प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी।

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को भव्य व्यापारी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मदन फर्त्याल के निर्देशन में आवास समिति, नवनीत राणा के निर्देशन में व्यापारी रैली आयोजन समिति, हर्षवर्धन पांडे के निर्देशन में खान-पान व्यवस्था समिति तथा विपिन गुप्ता के निर्देशन में सभागार व्यवस्था समिति जिम्मेदारी संभालेगी। स्मारिका प्रकाशन की जिम्मेदारी भी तय की गई है। जिला महिला संगठन को अतिथियों के स्वागत एवं पंजीकरण व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण व्यापार मंडल हल्द्वानी और युवा व्यापार मंडल को आयोजन व्यवस्था समिति में शामिल किया गया है। आयोजन समितियों को सहयोग देने के लिए आलू-फल आढ़ती एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन, हल्द्वानी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन और युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की है। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 9 बजे नगर निगम हल्द्वानी के पास से व्यापारी रैली के साथ होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे व्यापारी प्रतिनिधि अपने वाहनों के साथ शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में व्यापारियों का पंजीकरण कराया जाएगा और सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत होगी।

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को भव्य व्यापारी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन के प्रथम सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों की समस्याओं और प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री की ओर से निर्धारित एजेंडे के अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही विशिष्ट सेवा सम्मान के तहत चयनित व्यापारी प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान व्यापार मंडल की ओर से तैयार स्मारिका का विमोचन भी होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री व्यापारियों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि 29 अगस्त को फार्च्यून होटल में उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने उस दौरान उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने की बात भी कही थी। ऐसे में 9 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन को व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार के सामने रखने के महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

Read more

Local News