भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

  • केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए नाम पर लगाई मुहर
  • पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए कोयल मल्लिक को बनाया प्रत्याशी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उत्तराखंड समेत पश्चिम बंगाल के राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दिनेश आर्य के नाम को केंद्रीय चुनाव समिति ने स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी के इस फैसले के बाद उत्तराखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है, को प्रत्याशी घोषित किया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी देते हुए आधिकारिक घोषणा की। भाजपा की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों उम्मीदवारों के नामों की जानकारी दी गई। पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।उत्तराखंड में दिनेश आर्य के नाम की घोषणा के साथ ही अब राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Read more

Local News