सफाई कर्मियों को अनदेखा कर रही है सरकार- बल्यूटिया

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सोमवार को नगर निगम में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया।

Advertisement

इस दौरान बल्यूटिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों को बजाए सम्मान देने के सरकार ने आंदोलनित कर्मचारियों की आवाज को कुचलने का काम किया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है।

बल्यूटिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News