पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चंडीगढ़। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी विधायक दल की यहां पांच बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली आपात बैठक से पूर्व ही अमरिंदर ने यहां राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से सायं लगभग 4.35 बजे मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा और इसके साथ ही राज्य विधानसभा चुनावों से लगभग पांच माह पूर्व उनके मुख्यमंत्रित्वकाल का अंत हो गया। इसके बाद उनके पार्टी विधायक दल की बैठक में भाग लेने की सम्भावनाओं पर सवालिया निशान लग गया है। अमरिंदर का इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस के लिये एक बड़ा झटका है। वह प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

Advertisement

राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने राजभवन गेट के बाहर मीडिया को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पद से इस्तीफा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News