कालाढूंगी। उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के कोटाबाग में एक ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस परिजनों की तहरीरी पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटाबाग के शेरपुर क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में बिहार निवासी मजदूर की ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। विगत दिवस शुक्रवार को कोटाबाग सरकारी अस्पताल में परिजन लगभग ढाई वर्ष की छोटी बच्ची को खून से लतपथ हालत में लेकर आए। जिसका चिकित्सक सलीम अंसारी व प्रभारी चिकत्स्क कांडपाल ने उपचार किया व पुलिस को सूचित भी किया। वही डाक्टर सलीम अंसारी ने बताया बच्ची का प्रथम उपचार कर दिया है। बच्ची के नाजुक अंगों से रक्त रिसाव हो रहा है, इससे प्रतीत होता है, की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बच्ची को उपचार व मेडिकल के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।
वही कालाढुंगी थाना अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया की उनको सूचना मिली की कोटाबाग क्षेत्र के शेरपुर चांदपुर में रिसोर्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे बिहार निवासी अपने बीबी बच्चो के साथ रहता है। ज्ञात हुआ है की उनकी ढाई वर्षी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। कालाढूंगी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।