रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक डबल मर्डर का सनसनीखेज मामले सामने आया है। देर रात कुछ बदमाशों ने एक दंपति पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है, तथा बदमाशो ने मृतक महिला की माँ की भी घायल कर दी है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत आज़ाद नगर में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपति के धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, तथा वहां अपनी पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में रहता है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शोर से मृतक सोनाली की माँ गौरी मंडल उठ गई और बचे के लिए भागी, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया तथा हमलावरों ने संजय के पुत्र जय को भी धक्का दिया मौके से फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है, फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग के लिए जांच की जा रही हैं। इधर घटना की सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों से जानकारी लेने के बाद रोष जाहिर किया है। विधायक ने पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश भी दिए है।






